Ajay AryaAjay Arya 17-May-2026
(640 View)

महावीर माली समाज के जिलाध्यक्ष मनोनीत, समाजहित में लिए कई निर्णय

महावीर माली समाज के जिलाध्यक्ष मनोनीत, समाजहित में लिए कई निर्णय

अखिल भारतीय माली समाज सेवा संस्थान टोंक की बैठक रविवार को दौलता मोड़ स्थित केसर माता मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से महावीर प्रसाद माली (पनवाड़) को संस्थान का टोंक जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष प्रहलाद माली ने की। प्रदेश अध्यक्ष भंवरलाल धोलास्या की अनुशंसा पर महावीर माली को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई तथा प्रहलाद तलाईच को संरक्षक मनोनीत किया। बैठक में समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने, तहसील स्तर पर माली समाज छात्रावास हेतु भूमि आवंटन करवाने, लाइब्रेरी निर्माण, प्रतिवर्ष प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करने, संस्था का रजिस्ट्रेशन करवाने एवं गरीब कन्याओं के सामूहिक विवाह आयोजन जैसे  महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सहमति बनी। कार्यक्रम में टोंक जिले के पनवाड़, बंथली, हरिसिंह का लांबा, उनियारा, झाड़ली एजेंसी, दुर्गापुर, ऊंचा, देवपुरा, दूनी, देवली शहर एवं देवली गांव सहित विभिन्न क्षेत्रों से समाजबंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में आगामी 15 दिनों में जिला कार्यकारिणी का विस्तार करने का भी निर्णय लिया गया। 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel