Ajay AryaAjay Arya 14-May-2026
(14057 View)

सांवरिया सेठ मंदिर का शिलान्यास, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसादी का लाभ

सांवरिया सेठ मंदिर का शिलान्यास, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसादी का लाभ

देवली में कुचलवाड़ा रोड पर बनने जा रहे वाले श्री सांवरिया सेठ मंदिर में गुरुवार को मुख्य गर्भगृह सहित विभिन्न शिलाओं का शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया। 
इस मौके पर विद्वान पंडितो के सानिध्य में वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार 27 पवित्र शिलाओं की पूजा की गई। आयोजन के दौरान क्षेत्र का वातावरण वैदिक मंत्रोच्चार और सांवरिया सेठ के जयकारों से गूंजायमान रहा। इस दौरान भगवान सांवरिया सेठ का आकर्षक और मनमोहक श्रृंगार सजाया गया, जिसने भक्तों को भावविभोर कर दिया। उल्लेखनीय है कि मंदिर निर्माण से जुड़े धार्मिक अनुष्ठान 9 मई से जारी हैं, जिसका समापन गुरुवार को शिलान्यास के साथ हुआ। इस मौके पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया जहां हजारों श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel