Ajay AryaAjay Arya 15-May-2026
(11 View)

जन सेवा समिति द्वारा आयोजित निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण शिविर में 51 रोगियों की जांच की

जन सेवा समिति द्वारा आयोजित निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण शिविर में 51 रोगियों की जांच की

देवली में जन सेवा समिति एवं सहाय हॉस्पिटल जयपुर द्वारा जिला अंधता निवारण समिति के आर्थिक सहयोग से आयोजित निःशुल्क शिविर लेन्स प्रत्यारोपण शिविर पैन्शनर भवन में आयोजित किया गया।
समिति अध्यक्ष कानसिंह राणावत ने बताया कि नैत्र विशेषज्ञ डा. जानवी गौतम द्वारा 51 रोगियों के आंखों की जांच कर परामर्श दिया तथा उनमें से 8 रोगियों का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयन किया गया। चयनित रोगियों का सहाय हॉस्पिटल जयपुर मे ऑपरेशन किया जाएगा। शिविर में टैकनिकल स्टाफ रमाकांत, दिलीप, दिनेश ने सहायता की। भर्ती रोगियों को जयपुर ले जाने तथा वापिस लाने की व्यवस्था समिति की होगी। शिविर संयोजक कन्हैयालाल लुनिवाल ने बताया कि रोगियों का फोलोअप शिविर आपरेशन से एक महीने बाद  किया जाएगा जिसमें आंखों की चेकिंग कर आवश्यक निर्देश व दवाईयां डाली जाएगी। शिविर में नवल किशोर मंगल, शिवजी राम प्रतिहार, घीसालाल टैलर, महावीर कुमार जैन, सत्यनारायण गोयल, प्रहलाद शर्मा, भंवरलाल शर्मा, भंवरलाल नायक, राजेन्द्र कुमार शर्मा, सुरेन्द्रसिंह शक्तावत, श्यामलाल पारीक, सुरेन्द्र सिंह नरूका, रमेश त्रिपाठी, महावीर शर्मा, लोकेश सैन आदि ने सेवाएं दी।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel