देवली पुलिस ने गश्त के दौरान एक स्मेक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 11.190 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद की है।
थाना प्रभारी दौलत राम गुर्जर ने बताया कि आरोपी जितेन्द्र सिंह उर्फ शेरू निवासी ऊंचा पुलिस थाना हनुमाननगर (भीलवाड़ा) हाल निवासी पटेल नगर देवली है, जिसके कब्जे से कुल 11.190 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद की गई जिसकी कीमत 223800 रुपए आंकी गई है। थाना प्रभारी ने बताया की आरोपी क्षेत्र में स्मैक की पुड़ियाँ बनाकर मोटर साइकिल के माध्यम से अवैध सप्लाई करता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से जीपर पैक पारदर्शी प्लास्टिक थैली में अवैध स्मैक, कुल वजन मय पैकिंग 12.550 ग्राम, एक जीपर पैक पारदर्शी प्लास्टिक थैली में रखी कुल 5 कागजी पुड़ियों में भरा हुआ अवैध स्मैक, कृल वजन मय पैकिंग 1.870 ग्राम, एक मोटरसाईकिल जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अवैध मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार : स्मेक की पुड़िया बना कर करता था सप्लाई, गश्त के दौरान चढ़ गया पुलिस के हत्थे










