देवली में 23 व 24 मई को भारतीय जनता पार्टी का जिला प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया जाएगा। इस सम्बंध में वर्ग प्रमुख व पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश चंदेल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर तैयारियों पर चर्चा की गई।
बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से होने वाले वर्ग की तैयारी को लेकर चर्चा की गई। जिला प्रशिक्षण वर्ग को सफल बनाने के लिए बीजेपी के कार्यकर्ताओ को अलग अलग जिम्मेदारी दी गयी। वर्ग प्रमुख ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समय-समय पर ऐसे प्रशिक्षणों का आयोजन करती है ताकि उनके कार्यकर्ता अन्य दलों से अलग व बेहतर प्रशिक्षित हो। उन्होंने कहा कि वर्ग में भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रदेश के नेताओं का मार्गदर्शन मिलेगा तथा सभी अपेक्षित भाजपा कार्यकर्ता वर्ग में उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर वर्ग सह प्रमुख एवं पूर्व सफाई आयोग सदस्य दीपक संगत, जिला महामंत्री संत कुमार जैन, प्रभु बाड़ोलिया, मंडल अध्यक्ष अंकित डाबर, संजय जैन, जितेन्द्र चौधरी, छाया चौधरी, शिवजीराम प्रतिहार, उमाशंकर खुटेटा, सुरेश अग्रवाल रमेश गोयल नवल किशोर चतुर्वेदी, आशीष पंचोली, सुमित गौतम सहित कई पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा का जिला प्रशिक्षण वर्ग 23 व 24 मई को, बैठक आयोजित कर तैयारियों पर चर्चा की










