देवली शहर में पानी बिजली सफाई आदि मूलभूत सुविधाओं को लेकर शीघ्र निराकरण करने के संबंध में नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सौरभ जिंदल के नेतृत्व में जिला कलेक्टर के नाम का ज्ञापन उपखंड अधिकारी रूबी अंसार को सौंपा।
ज्ञापन में अपर्याप्त एवं अनियमित पेयजल आपूर्ति को दुरुस्त करने, अघोषित बिजली कटौती बन्द कर शहर की बन्द पड़ी स्ट्रीट लाइटें चालू करवाने, शहर के सभी नालों की नियमित सफाई करवाई जाए और बारीश से पूर्व प्राकृतिक बहाव के मुख्य नालों की सफाई सुनिश्चितता की जाए ताकि बाजार में पानी जमा नहीं हो। ज्ञापन में चेतावनी दी है कि सभी जन समस्याओं का समाधान 7 दिवस में नहीं हुआ तो नगर कांग्रेस कमेटी आमजन के साथ धरना, प्रदर्शन करेगी। इस मौके पर वेणी प्रसाद टांक, बन्ना लाल वर्मा, शम्मी रंगरेज, टीकम चंद सेन, संपत सुवालका, रमेश गोयल आदि उपस्थित रहे।
पानी बिजली सफाई व्यवस्थाओं को ठीक करने की मांग, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी










