Ajay AryaAjay Arya 20-May-2026
(588 View)

शिक्षा अधिकारियों ने अभिरुचि शिविर का किया निरीक्षण 

शिक्षा अधिकारियों ने अभिरुचि शिविर का किया निरीक्षण 

पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली में संचालित अभिरुचि शिविर का सहायक परियोजना समन्वयक शिवप्रसाद मीणा एवं रामजीलाल मीणा ने अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये।
शिविर प्रभारी रेखा मीणा ने बताया कि 16 मई से 30 मई तक आयोजित अभिरुचि शिविर में विद्यार्थियों को शैक्षणिक सुदृढ़ीकरण, कला एवं रचनात्मकता, खेल एवं शारीरिक गतिविधियों के तीन समूह बनाकर विद्यार्थियों को उनकी रुचि अनुसार गतिविधिया आयोजित की जा रही है। शिविर में कक्षा 6 से 8 के 96 विद्यार्थियों को उनकी रुचि के अनुसार गतिविधियों में विभाजित कर गतिविधियां आयोजित करवाई जा रही है जिससे विद्यार्थियों का शारीरिक, मानसिक एवं रचनात्मक विकास हो सकेगा। इस हेतु गतिविधियों के अनुसार 3 बाह्य प्रशिक्षकों संतोष कुमार, प्रमोद, रणजीत सिंह मीणा द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न कौशलों से प्रशिक्षित कर रहे हैं।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel