अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान विद्यालय शिक्षा द्वारा शिक्षकों के हितों को लेकर चलाया जा रहा प्रान्तव्यापी आंदोलन शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के साथ सार्थक चर्चा होने के बाद संगठन ने अपने आगामी आंदोलन के चरणों को स्थगित करने की घोषणा की।
जिला मंत्री भंवर लाल वैष्णव ने बताया कि 29 मई को होने वाले जिला स्तरीय धरना-प्रदर्शन के भारी दबाव के मध्य शुक्रवार देर रात शिक्षा मंत्री ने संगठन के शिष्टमंडल को वार्ता के लिए अपने निवास पर आमंत्रित किया। प्रदेश अध्यक्ष रमेश पुष्करणा के नेतृत्व में पहुंचे शिष्टमंडल और शिक्षा मंत्री के मध्य, छात्र एवं शिक्षक हित में विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर विस्तृत और सार्थक चर्चा हुई, जिसके बाद संगठन ने अपने आगामी आंदोलन के चरणों को स्थगित करने की घोषणा की है।
शिक्षा मंत्री के साथ शैक्षिक महासंघ की वार्ता, गतिरोध समाप्त हुआ तो आंदोलन किया स्थगित










