देवली उपखण्ड की ग्राम पंचायत गांवड़ी के कल्याणपुरा गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत पुराण संगीतमय कथा 24 से 30 मई तक आयोजित होगी।
प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से 4 बजे तक होने वाली कथा में व्यास पीठ पर पंडित तुलसीराम शर्मा मां शारदे के आशीर्वाद से प्रवचन करेंगे। रविवार को सुबह कलश यात्रा के साथ ही सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ की शुरुआत होगी।
श्रीमद्भागवत पुराण संगीतमय कथा 24 से 30 मई तक










