Ajay AryaAjay Arya 22-May-2026
(156 View)

गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग, सर्व समाज ने सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन

गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग, सर्व समाज ने सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन

गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर सर्व समाज के लोगों ने देवली में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन उपखंड अधिकारी कार्यालय में सौंपा।
ज्ञापन में बताया कि भारत के नागरिक संस्कृति, आस्था और कृषि व्यवस्था के प्रतीक के रूप में गाय को सर्वोच्च सम्मान देते हैं। गाय हमारी अर्थव्यवस्था और सनातन धर्म की आस्था का मुख्य आधार है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद-48 में भी गाय और दुधारू पशओं के संरक्षण और संवर्धन का स्पष्ट निर्देश दिया गया है। नेपाल जैरो पड़ोसी देश पहले ही गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दे चुके हैं। भारत में भी इसे राष्ट्रीय पशु घोषित करने से राष्ट्र की एकता, सामाजिक सौहार्द और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूती मिलेगी। इसके साथ ही पूरे देश में गौवंश की रक्षा के लिए एक समान और कठोर कानून लागू करने की आवश्यकता है। ज्ञापन में जनभावनाओं का सम्मान करते हुए गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने कि मांग की है। ज्ञापन देने में जितेंद्र सिंह चौधरी, हंसराज मीणा, मोह. इदरीश, लोकेंद्र सिंह, कमल, मोहित ग्वाला, जीतू सोयल, इमरान आदि शामिल थे।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel