Ajay AryaAjay Arya 23-May-2026
(154 View)

भाजपा के दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ, सरकार की योजनाओं को आमजन तक पंहुचाने में संगठन की भूमिका समेत कई विषयों पर हुई चर्चा

भाजपा के दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ, सरकार की योजनाओं को आमजन तक पंहुचाने में संगठन की भूमि

देवली में भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ जिला प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर द्वारा किया गया। इस दौरान लगाई गई प्रदर्शनी में राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रेरणादायी चित्रों के माध्यम से पार्टी की वैचारिक एवं संगठनात्मक यात्रा को प्रदर्शित किया गया।
प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम सत्र में पूर्व सांसद रामचरण बोहरा ने हमारा सैद्धांतिक अधिष्ठान (एकात्म मानव दर्शन,सांस्कृतिक राष्ट्रवाद,पंच निष्ठाए) पर अपने विचार रखे। अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जिसने अपने संगठनात्मक शक्ति से एक अलग पहचान बनाई है। द्वितीय सत्र में जिला प्रभारी मंत्री ने भाजपा के इतिहास व विकास विषय पर संगठन की यात्रा व उपलब्धियो पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता कर रहे देवली उनियारा विधायक राजेन्द्र गुर्जर ने कहा कि एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांतों पर आधारित भारतीय जनता पार्टी 2 सीटों से उठकर आज दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दलों में शामिल हो चुका है।
तृतीय सत्र में भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने कार्य पद्धति पर अपने विचार रखे। सत्र की अध्यक्षता कर रहे निवाई विधायक रामसहाय वर्मा ने भारतीय जनता पार्टी की पारंपरिक और अनुशासित कार्य पद्धति पर प्रकाश डाला। चतुर्थ सत्र में भाजपा राष्ट्रीय मंत्री अलका सिंह गुर्जर ने कार्य विस्तार के बारे में बताया। अध्यक्षता कर रहे जिला संगठन प्रभारी जितेन्द्र शर्मा ने कहा कि कार्य विस्तार का मुख्य उद्देश्य संगठन को हर बूथ तक मजबूत करना और केंद्र/राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना हैं। पंचम सत्र में भाजपा प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम ने देश के समक्ष चुनोतियाँ राजनीतिक एवं सामाजिक विषय पर अपने विचार रखे जिसकी अध्यक्षता निवाई पालिकाध्यक्ष दिलीप ईसरानी ने की।छठवे सत्र में जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने सरकार की गरीब कल्याण योजनाएं और उनके क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर सह प्रभारी रामानंद गुर्जर, वर्ग प्रभारी सुशील दीक्षित, वर्ग प्रमुख सतीश चंदेल, सह वर्ग प्रमुख दीपक संगत, पूर्व विधायक अजित सिंह मेहता, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र पराना, सत्यनारायण चौधरी, गणेश माहुर, नरेश बंसल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel