Ajay AryaAjay Arya 26-May-2026
(136 View)

टी बी  मुक्त भारत अभियान : पोर्टेबल एक्स-रे मशीन से ग्रामीणों के निःशुल्क एक्स-रे किए जाएंगे

टी बी  मुक्त भारत अभियान : पोर्टेबल एक्स-रे मशीन से ग्रामीणों के निःशुल्क एक्स-रे किए जाएंगे

देवली उपखण्ड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवली गांव पर बुधवार को टी बी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत अल्ट्रा पोर्टेबल एक्स-रे मशीन की मदद से छाती के एक्स-रे किए जाएंगे।
डॉ हिमांशु मित्तल जिला क्षय रोग अधिकारी के आदेशानुसार 27 मई को टीम द्वारा सुबह 7 बजे से कैंप लगाकर मौके पर ही एक्स-रे करेगी जिससे संदिग्ध मरीजों को आगे की जांच एवं उपचार के लिए चिन्हित किया जा सके। कार्यक्रम के ब्लॉक डॉट्स सुपरवाइजर खेमराज चौधरी ने बताया कि डॉ मनीष लोधी खण्ड मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी देवली द्वारा  लोगों को टीबी के लक्षण, जांच और निःशुल्क उपचार की जानकारी भी दी जाएगी।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel