Ajay AryaAjay Arya 25-May-2026
(145 View)

सीएम ने बीसलपुर में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का शुभारंभ किया, जल संरक्षण कार्यों के क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

सीएम ने बीसलपुर में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का शुभारंभ किया, जल संरक्षण कार्यों के क्रियान

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गंगा दशहरा के पावन अवसर पर बीसलपुर बांध स्थल पर स्थित बीसलदेव शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का शुभारंभ किया एवं प्रदेश में जल समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री जयपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा ककोड़िया ग्राम में बनाए गए अस्थाई हेलीपैड पर पहुंचे। हेलीपैड से मुख्यमंत्री बस में बैठकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर सैकड़ो महिलाओं द्वारा बेंड बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई जिसमें मुख्यमंत्री शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जल संरक्षण एवं जल प्रबंधन से जुड़े कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को जल संरक्षण कार्यों में गुणवत्ता, समयबद्धता एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार जल संसाधनों के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रभावी प्रबंधन हेतु सतत रूप से कार्य कर रही है। वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन एवं जनभागीदारी को समर्पित एक महत्वपूर्ण जनआंदोलन है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी जल की प्रत्येक बूंद के महत्व को समझें और जल संरक्षण को जन-जन का संकल्प बनाएं तथा प्रकृति संरक्षण एवं जल बचाने के इस अभियान से जुड़कर आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित, समृद्ध एवं हरित भविष्य के निर्माण में सहभागी बनें। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में परंपरागत जल स्रोतों जैसे बावड़ियां, कुएं, तालाब और नदियों के संरक्षण के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किए जाएंगे। यह अभियान 25 मई से 5 जून तक प्रदेशभर में चलाया जाएगा, जिसमें जल स्रोतों की साफ-सफाई, वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने, जनजागरूकता कार्यक्रमों और सामुदायिक सहभागिता पर विशेष जोर दिया जाएगा। अभियान के तहत विभिन्न विभागों, पंचायतों, स्वयंसेवी संस्थाओं और आमजन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। पंडितों के  मंत्रोचार से पूरा क्षेत्र गूंजायमान रहा। पूजा अर्चना के बाद मां गंगा की मुख्यमंत्री ने पूजा अर्चना की।  बीसलदेव मंदिर में पहुंच कर भगवान शिव से प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, देवली उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर, निवाई विधायक राम सहाय वर्मा, केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम, जिला कलेक्टर टीना डाबी, पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा समेत कई जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
समाचार से संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए यूट्यूब लिंक पर क्लिक कीजिए। 👇



Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel