Ajay AryaAjay Arya 03-Jun-2026
(669 View)

गंदगी एवं मलबे से उफनने लगी नालियां, मौसमी बीमारियों का मंडरा रहा खतरा

गंदगी एवं मलबे से उफनने लगी नालियां, मौसमी बीमारियों का मंडरा रहा खतरा

देवली शहर के समीप ज्योति कॉलोनी में नालियों की सफाई नहीं होने से लोगों का जीना दूभर हो रहा है। गंदगी एवं मलबे से नालियां उफनने लगी है तथा गंदा पानी रोड के बीच भरने लगा है, जिसके चलते लोगों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
कॉलोनीवासियों ने बताया कि वाहन के निकलने पर उछलने वाले गंदे पानी से कपड़े खराब हो जाते हैं तथा मच्छर जनित बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है। नालियों की गंदगी से परेशान वार्ड नंबर 1 के लोगों ने आज बुधवार को सरपंच एवं सचिव के नाम का पत्र प्रशासक रामराज मीणा को सौंपकर अविलंब नालियों की सफाई करवाने की मांग की है। पत्र में बताया कि एक तरफ राज्य सरकार सफाई अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर ज्योति कॉलोनी में विगत 6 माह से नालियों की सफाई की सुध लेने वाला भी कोई नहीं है। ज्ञापन देने वालों में नाथुलाल वैष्णव, मिश्री देवी मीणा, सौरभ मेवाड़ा, मुस्कान, वैदिक, शुभम सिंह, बलवीर सिंह, सुमन, मानसी, राखी देवी, सीमा, रोशन सहित कई लोग थे। 
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel