Ajay AryaAjay Arya 04-Jun-2026
(245 View)

लिफ्ट सिंचाई योजना लागू करवाने के लिए किसान करेंगे महापंचायत 

लिफ्ट सिंचाई योजना लागू करवाने के लिए किसान करेंगे महापंचायत 

राष्ट्रीय विस्थापित समन्वय संघर्ष समिति बीसलपुर बांध कैचमेंट एरिया देवली टोंक अजमेर भीलवाड़ा द्वारा लिफ्ट सिंचाई योजना लागू करवाने के लिए बिजवाड़ ग्राम में किसानों की महापंचायत बुलाई जाएगी।
समिति अध्यक्ष मुकुट सिंह राणावत ने बताया कि महापंचायत की तैयारी को लेकर बिजवाड़, मानपुरा, संग्रामपुरा, अरनिया, क्रांतिचंद्रपुरा, बड़ला, रामथला, मालेडा, कहारों का मालेडा, हिसामपुर, थली, तीतरीया, रघुनाथपुरा, गोपालपुरा, अलेक्जेंडरपुरा, नया गांव, रतनपुरा, नासिरदा, थांवला, भगवानपुरा, श्रीनगर, बन्देडिया, गोविंदपुरा दलवासा, डाबरकला, डाबर खुर्द, कास्या कॉलोनी, भगवानपुरा आदि राजस्व गांव में नुक्कड़ सभाएं की गई है। अध्यक्ष ने बताया कि इन 27 राजस्व गांव में लिफ्ट सिंचाई का केंद्र बिजवाड़ व श्रीनगर के बीच पटपड़ी नाडी के नाम से जाना जाता है, जहां लिफ्ट डलवाने की मांग की जा रही है।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel