राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा और प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली बुधवार को जयपुर से कोटा जाते समय देवली रुके जहां कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
इस दौरान दोनों नेताओं ने आगामी नगर पालिका ओर पंचायत चुनाव में मजबूती से चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा। इस मौके पर शहर अध्यक्ष सौरभ जिंदल का एक वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर सम्मान किया। साथ ही संगठन में बेहतरीन कार्य पर प्रशंसा की और हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर नीरज शर्मा, शम्मी रंगरेज, टीकम चंद सेन, राजू ग्वाला, सम्पत सुवालका, चांद खां, सत्यनारायण सरसडी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रतिपक्ष नेता का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत










