Ajay AryaAjay Arya 03-Jun-2026
(705 View)

श्रीराम कथा ज्ञानयज्ञ महामहोत्सव : शारीरिक सुंदरता से नहीं मन की सुंदरता से निखरता है व्यक्तित्व - दिव्य मुरारी बापू

श्रीराम कथा ज्ञानयज्ञ महामहोत्सव : शारीरिक सुंदरता से नहीं मन की सुंदरता से निखरता है व्यक्तित्

देवली के अटल उद्यान स्थित टीनशैड प्लेटफार्म पर चल रही 15 दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा ज्ञानयज्ञ महामहोत्सव में कथा वाचन कर रहे महामंडलेश्वर 1008 दिव्य मुरारी बापू ने  यागवलक्य भारद्वाज संवाद का उल्लेख करते हुए कहा कि शारीरिक सुन्दरता से व्यक्ति का व्यक्तित्व आकर्षक नहीं होता बल्कि सुन्दरता के साथ-साथ भाषा में मधुरता, स्वभाव में सरलता, व्यवहार में नम्रता, बुद्धि में विवेक व सभी के साथ मिलनसार प्रवृत्ति आदि से ही व्यक्ति का व्यक्तित्व निखरता है। 
उन्होंने बताया कि हममें से प्रत्येक की इच्छा होती है कि परिवार व समाज में सभी से हमे स्नेह व आदर मिले, लोग हमें पसन्द करें व हमारी कद्र हो। साथ ही यह भी अपने आपसे पूछना होगा कि हम इसके लिये कितने उपयुक्त हैं? क्या हमारे में व्यवहार कुशलता व परोपकार की प्रवृत्ति है? क्या हम न्याय का अनुसरण करते हैं? क्या हम अपनी सुख सुविधाओं के साथ-साथ दूसरों की सुख सुविधा का भी ध्यान रखते हैं? जिस सम्मान व इज्जत की हम अपेक्षा करते हैं, वही इज्जत व सम्मान क्या हम दूसरों को देते हैं? यदि हां तो यह निर्विवाद सत्य है कि जितना स्नेह व आदर हम दूसरों का करते हैं, उतना ही स्नेह व आदर दूसरे भी हमारा करेंगे। यह एक वैज्ञानिक तथ्य भी है, क्योंकि हर क्रिया की प्रतिक्रिया होती है। उन्होंने कहा कि हम अपने मन के मालिक हैं। मन ही जीवन की सीढ़ी है। सीढ़ी से ऊपर भी चढ़ा जा सकता है व नीचे भी उतरा जा सकता है जिसका निर्णय अपने व्यवहार व आचरण पर निर्भर रहता है। अपना व्यक्तित्व बनाना अपने हाथ में है। यदि व्यक्तित्व गुण सम्पन्न व आकर्षक होगा, तो सभी हमारे अनुकूल होंगे, जो हम चाहते हैं। यही लोकप्रियता का मापदण्ड है। कथा के दौरान महिलाओं ने भव्य विभोर होकर नृत्य किया। कथा का समापन आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ। 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel