देवली उपखंड के दुर्गापुरा निवासी बिजली करंट से झुलसे पीड़ित धनराज बैरवा को न्याय दिलाने हेतु डॉ. अंबेडकर विचार मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा 15 जून को विद्युत विभाग देवली के मुख्य द्वार पर धरना दिया जाएगा। इस आशय का पत्र कार्यकर्ताओं ने उपखंड अधिकारी रूबी अंसार को सौपा है।
मंच के मीडिया प्रभारी दिलखुश टाटावत ने बताया कि बिजली विभाग व एफआरटी ठेकेदार की लापरवाही से धनराज घायल हो गया तथा उसके दोनों हाथ इलाज के दौरान काटे जा चुके हैं और गंभीर अवस्था में जयपुर में भर्ती है। पत्र में बताया कि मंच द्वारा पीड़ित परिवार के लिए न्याय की मांगों के समर्थन में पूर्व में 7 दिन के अल्टीमेटम के साथ ज्ञापन दिया गया था लेकिन प्रशासन ने अभी तक कोई सुनवाई नहीं की है। पत्र में बताया की कार्यकर्ता 15 जून को प्रातः 8:00 बजे से पीड़ित धनराज के परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर बिजली विभाग के मुख्य द्वार पर धरना देंगे।
धनराज बैरवा को न्याय दिलाने हेतु अंबेडकर विचार मंच 15 जून को देगा धरना










