प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 4399 दिन का गौरवमयी एवं सर्वाधिक लंबा कार्यकाल पूर्ण करने के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बोयडा गणेश मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की।
भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रसेवा करते हुए निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में ऐतिहासिक 4399 दिन का गौरवमयी एवं सर्वाधिक लंबा कार्यकाल पूर्ण करने के अवसर पर एवं राजस्थान में सुख, समृद्धि, ओर शांति हेतु मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के आहान पर बोयडा गणेश मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर दूनी मंडल अध्यक्ष अतुल पाराशर, उपाध्यक्ष नवल चतुर्वेदी, महामंत्री उमाशंकर खुटेटा, मुकेश मीणा, राजकुमारी सेन, प्रकाश चंदेल, जितेंद्र चौधरी, बुद्धिप्रकाश साहू, योगेंद्र सिंह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता, नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी अमर चंद गुर्जर, नायब तहसीलदार भोपाल सिंह सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।
फोटो कैप्शनः10देवली01 देवली मोदी द्वारा गौरवमयी कार्यकाल पूर्ण करने पर पूजा करते भाजपा कार्यकर्ता।-अजय आर्य
मोदी द्वारा 4399 दिन का गौरवमयी कार्यकाल पूर्ण करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गणेश मंदिर में विशेष पूजा की










