देवली के समीप हनुमाननगर क्षेत्र ग्राम पंचायत ऊंचा के श्याम नगर में आयोजित रात्रि चौपाल में विधायक गोपीचंद मीणा ने जनसुनवाई की।
इस दौरान ज्योति कॉलोनी,श्याम नगर के क्षेत्रवासियों ने विधायक को अतिक्रमण,पानी, बिजली, सड़क निर्माण एवं कॉलोनी की साफ सफाई को लेकर शिकायत की। ग्रामीणों ने चम्बल एवं बनास के पानी कि सप्लाई को समय पर दिलवाने की मांग एवं ऊंचा को नगर पालिका घोषित करवाने की मांग की। विधायक ने मौके पर मौजूद सभी अधिकारियों को समस्या को नोट करवाते हुए जल्द समाधान का निर्देश दिये।इस दौरान उपखंड अधिकारी छत्रपाल चौधरी, तसीलदार रवि मीणा, विकास अधिकारी सीताराम मीणा, विधानसभा सयोजक भैरूलाल टाक, गाडौली मंडल अध्यक्ष महेंद्र तिवाड़ी, पंचायत समिति सदस्य दिनेश माली, सरपंच रामराज मीणा सहित उपखंड क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विधायक गोपीचंद मीणा ने रात्रि चौपाल कर जनसुनवाई की, ऊंचा को नगरपालिका बनाने की उठी मांग










