Ajay AryaAjay Arya 20-Jun-2026
(184 View)

अन्तराष्ट्रीय योग दिवस : अबकी बार बीसलपुर बांध पर भी होगा योगाभ्यास

अन्तराष्ट्रीय योग दिवस : अबकी बार बीसलपुर बांध पर भी होगा योगाभ्यास

अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन व जन मानस में योग के प्रति जागरूकता एवं सहभागिता हेतु इस बार जिला, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर के साथ-साथ धार्मिक व पर्यटन स्थलों पर भी 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। 
ब्लॉक नोडल अधिकारी डॉ. पी.एल. जांगिड़ ने बताया कि इसी श्रृखला में बीसलपुर बांध पर भी अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम मनाया जायेगा, जिसकी व्यापक तैयारियाँ प्रशासन द्वारा पूर्ण कर ली गई है। देवली में ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम अटल उद्यान में प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक होगा। जिसमें योग प्रशिक्षक नवलकिशोर पारीक, जितेन्द्र सिंह व पल्लवी सिंह योगाभ्यास करवायेंगे। इसी प्रकार आरोग्य भारती के सानिध्य में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों हेतु योग का पूर्वाभ्यास कार्यक्रम महावीर उद्यान (काला हत्था) में प्रातः 6 बजे से 7 बजे तक चल रहा है। जिसमें योग प्रशिक्षक नवलकिशोर पारीक योग व प्राणायाम का अभ्यास नियमित करवा रहे है। आरोग्य भारती विभाग संयोजक डॉ. पी.एल. जांगिड ने दैनिक जीवन में योग महत्व व स्वस्थ दिनचर्या के बारे में बताया तथा 21 जून को अधिक से अधिक संख्या में योगाभ्यास कार्यक्रम में भाग लेने का आव्हान किया।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel