Ajay AryaAjay Arya 19-Jun-2026
(158 View)

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : शिविर में योगाभ्यास कराने वाले योग शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : शिविर में योगाभ्यास कराने वाले योग शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन की तैयारी के अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ। शिविर में उपखंड की प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर योगाभ्यास कराने वाले योग शिक्षकों को प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास का प्रशिक्षण दिया, जिसमें शारीरिक शिक्षकों व आयुर्वेद विभाग के योग शिक्षकों ने भाग लिया। 
ब्लॉक नोडल अधिकारी डॉ. पीएल जांगिड़ ने बताया कि ब्लॉक स्तरीय योग अभ्यास कार्यक्रम के योग प्रशिक्षकों ने सभी को योगासन, प्राणायाम, ध्यान आदि योगाभ्यास करवाया। ब्लॉक नोडल अधिकारी ने सभी को अपने पंचायत मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम अनुशासित, व्यवस्थित, समय प्रबंधन के साथ प्रोटोकॉल के अनुसार करने हेतु कहा, साथ ही प्रतिभागियों को भी अपने जीवन में योग को अपना कर लोगों में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहायक नोडल अधिकारी डॉ. हजारीलाल बेरवा, कंपाउंड हीरालाल व मनोज कुमार उपस्थित रहे।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel