देवली के पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पटेल नगर में शुक्रवार को श्रुत पंचमी का पर्व हर्षोल्लास से वार्षिकोत्सव के रूप में मनाया जाएगा।
समाज के मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि समाज के प्रतिष्ठाचार्य कन्हैयालाल डोसी के मार्गदर्शन में प्रातः 8.15 बजे मंदिर के शिखर पर नवीन ध्वजा चढ़ाने व नीचे मंदिर में वीर घण्टा लगाने के कार्यक्रम होंगे। तत्पश्चात समाज की महिलाओं द्वारा विधान का आयोजन होगा। शाम को सामूहिक आरती व णमोकार तथा भक्तामर का पाठ किया जाएगा।
जैन समाज श्रुत पंचमी को वार्षिकोत्सव के रूप में मनाएगा










