Ajay AryaAjay Arya 19-Jun-2026
(421 View)

दलित युवक के साथ मारपीट, आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही की मांग को लेकर रेगर समाज ने सीएम को भेजा ज्ञापन

दलित युवक के साथ मारपीट, आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही की मांग को लेकर रेगर समाज ने सीएम को भे

देवली उपखंड में दूनी थाने के पुलिसकर्मियों द्वारा निर्दोष दलित युवक के साथ मारपीट करने के मामले में उचित कार्रवाई की मांग को लेकर श्री रेगर समाज विकास समिति देवली के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन उपखंड अधिकारी रूबी अंसार को सौंपा।
ज्ञापन में बताया कि दूनी निवासी पीड़ित भागचंद रेगर पुत्र प्रहलाद रेगर 14 जून को मोहल्ले में दो पक्षों के बीच हो रहे झगड़े को देख रहा था। इसी दौरान पुलिसकर्मी आए और पीड़ित के साथ मारपीट कर गाड़ी में पटक कर थाने ले गए। ज्ञापन में बताया कि पुलिसकर्मियों ने पीड़ित के साथ थाने में भी मारपीट की जिससे उसकी पसलियां टूट गई तथा रीड की हड्डी में भी फ्रैक्चर हो गया। ज्ञापन में बताया कि इस संबंध में 15 जून को पुलिस अधीक्षक टोंक को आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। ज्ञापन में आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। इस दौरान देवली, दूनी, नासिरदा, राजमहल आदि गांव के समाज बंधु मौजूद रहे।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel