Ajay AryaAjay Arya 21-Jun-2026
(239 View)

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर किया योगाभ्यास, एसडीएम ने दिलवाई स्वस्थ रहने के लिए योग करने की शपथ

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर किया योगाभ्यास, एसडीएम ने दिलवाई स्वस्थ रहने के लिए योग करने की शपथ

देवली में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का ब्लॉक स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम अटल उद्यान में उपखण्ड अधिकारी रूबी अंसार की अध्यक्षता में उत्साहपूर्वक मनाया गया। 
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस ब्लॉक नोडल अधिकारी डॉ. पी. एल. जांगिड़ ने बताया कि दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ-साथ शहर के कई गणमान्य नागरिक, जन प्रतिनिधि, स्वयंसेवी संगठनों के कार्यकर्त्ताओं, नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। योग शिक्षक नवल किशोर पारीक ने राजकीय प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास करवाया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव उद्बोधन का प्रसारण भी किया गया और सभी अभ्यासियों को एसडीएम ने जीवन में योग अपनाने हेतु संकल्प दिलाया। उपखंड के प्रसिद्ध पर्यटक एवं धार्मिक स्थल बीसलपुर बांध पर भी योगाभ्यास का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न सामाजिक संगठन जन सेवा समिति, आरोग्य भारती द्वारा मिल्क रोज, बिस्किट एवं नगर पालिका द्वारा फल की व्यवस्था की गई। राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में योगाभ्यास किया गया। न्यायालय परिसर में श्रेया सोनी सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट के सानिध्य में योग शिविर का आयोजन किया गया। उपखण्ड के दूनी तहसील मुख्यालय स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का आयोजन प्रधानाचार्य कैलाश वर्मा तथा आयुर्वेद अधिकारी प्रेम राज मीणा के निर्देशन में अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी देवली के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आंवा में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों एवं ग्रामवासियों ने योगाभ्यास किया। मानव धर्म बहु दिव्यांगता विद्यालय एवं मानसिक विमन्दित पुनर्वास गृह में संस्थान के निदेशक रणवीर सिंह चौहान की अध्यक्षता में योग शिविर का आयोजन किया गया। महिला पतंजलि योग समिति एवं विभिन्न महिला संगठनों द्वारा महावीर उद्यान में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
समाचार से संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए यूट्यूब लिंक पर क्लिक कीजिए 👇
 



Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel