देवली उपखण्ड के सतवाडा सहित नयागांव पंचायत के गांवों को पेयजल की सप्लाई करने वाली पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो चुकी है जिससे पेयजल व्यर्थ बह रहा है व इन गांवों में पेयजल सप्लाई बाधित हो रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि विगत कई माह से जलदाय विभाग इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जबकि यह पाइपलाइन विगत एक वर्ष से टूटी हुई है, एक माह से यह पाइपलाइन बहुत ज्यादा टूट चुकी है जिससे काफी जल व्यर्थ बह रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पाइपलाइन के टूटने व मकानों के साथ- साथ खेतों व बाड़ों में अवैध कनेक्शनों साथ ही पाइपलाइन के सप्लाई डिवाइड प्वाइंटों से छेड़छाड़ करने की वजह से गांव में पेयजल आपूर्ति बाधित है इससे ग्रामवासियों को पीने के पानी के लिए दूर- दराज भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों की मांग है की विभाग अतिशीघ्र टूटी हुई पाईप लाइन को दुरुस्त करवाए व सप्लाई पॉइंट के ऊपर सीमेंटेड फ्रेम जो वहीं पर काफी समय से रखें हुए हैं को रखकर सुरक्षित करें जिससे लाइन के साथ अवैध छेड़छाड़ नहीं हो व ग्रामीणों को नियमित जल सप्लाई हो सके।
समाचार से संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए यूट्यूब लिंक पर क्लिक कीजिए 👇
पाइप लाइन के क्षतिग्रस्त होने से व्यर्थ बह रहा है लाखों लीटर पानी, विभाग कर रहा है अनदेखी










