Ajay AryaAjay Arya 23-Jun-2026
(101 View)

महिलाओं को सम्मान देने एवं सशक्तिकरण का कार्य मोदी सरकार ने किया - राज्यसभा सांसद अलका सिंह गुर्जर

महिलाओं को सम्मान देने एवं सशक्तिकरण का कार्य मोदी सरकार ने किया - राज्यसभा सांसद अलका सिंह गुर्ज

देवली में भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल द्वारा बलिदान दिवस पर आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम में भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ अलका सिंह गुर्जर ने शिरकत की। 
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित करने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनसंघ के संस्थापक और प्रखर राष्ट्रवादी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर पूरा देश उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता है। जम्मू-कश्मीर को भारत का पूर्ण और अभिन्न अंग बनाने के लिए उन्होंने एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे का ऐतिहासिक उद्घोष किया था। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए राज्यसभा सांसद ने कहा कि देश में महिला सशक्तिकरण और महिलाओं को पूर्ण सम्मान देने का कार्य मोदी सरकार ने किया है। इस अवसर पर शहर मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर एवं कार्यकर्ताओं द्वारा नवनिर्वाचित राज्य सभा सांसद सांसद का पार्टी का दुपट्टा ओर स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रेखा जैन, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौधरी, संजय जैन, योगेंद्र सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
समाचार से संबंधित वीडियो नीचे दिए गए यूट्यूब लिंक पर क्लिक कीजिए 👇



Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel