Ajay AryaAjay Arya 23-Jun-2026
(102 View)

ग्रामीण सेवा शिविर : टीबी रोगियों को वितरित किए निक्षय पोषण किट

ग्रामीण सेवा शिविर : टीबी रोगियों को वितरित किए निक्षय पोषण किट

देवली उपखण्ड की ग्राम पंचायत देवड़ावास-जूनिया में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में उपखंड अधिकारी रूबी अंसार एवं तहसीलदार दूनी द्वारा टीबी मरीजों को निक्षय पोषण किट वितरित की गई तथा स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया गया।
शिविर में ब्लॉक डॉट्स सुपरवाइजर खेमराज चौधरी ने टीबी उन्मूलन कार्यक्रम, निक्षय पोषण योजना एवं टीबी मुक्त भारत अभियान की जानकारी देते हुए मरीजों को नियमित दवा सेवन एवं पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में बताया। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा आमजन को एनसीडी जांच, मौसमी बीमारियों की रोकथाम, ई-संजीवनी एवं टेलीमेडिसिन सेवाओं की जानकारी भी दी गई। ग्रामीणों ने शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई सेवाओं का लाभ उठाया। 
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel