देवली उपखण्ड के माण्डकलां नगरफोर्ट में निर्जला एकादशी पर गुरुवार को होने वाले कीर कहार केवट स्वजातीय समाज के चतुर्थ सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर बुधवार को कलश यात्रा निकाली गयी।
प्रवक्ता डॉ नरेन्द्र मेहरा एडवोकेट ने बताया कि जिसमें प्रधान कलश की बोली 25000 रूपये कालूराम कीर व घोडी की बोली 35000 रुपये छोटूलाल कीर के छोडी गई तथा 151 महिलाओं ने कलश ऊंच कर शोभा बढाई। सामूहिक विवाह सम्मेलन के अध्यक्ष सायरलाल मंगरिया व उनकी धर्म पत्नी सहित बग्गी मे बिठा कर बड़े धूमधाम से जुलूस शोभायात्रा निकाली गई और डी जे की धून मे नाचते गाते बडे तालाब से मुख्य बाजार होते हुए श्रीहरि सद्गुरु कालू बाबा माण्डकलां नगरफोर्ट तक कलश यात्रा निकाली गयी तथा ड्रोन से पुष्प वर्षा की गई। इस अवसर पर अनेक समाज बंधु शोभायात्रा में शामिल हुए।
कीर समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन : कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब










