Ajay AryaAjay Arya 25-Jun-2026
(118 View)

कीर समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन : पूर्व संध्या पर विशाल भजन संध्या आयोजित

कीर समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन : पूर्व संध्या पर विशाल भजन संध्या आयोजित

देवली उपखण्ड के माण्डकलां नगरफोर्ट में कीर कहार केवट स्वजातीय समाज के चतुर्थ सामूहिक विवाह सम्मेलन की पूर्व संध्या पर विशाल भजन संध्या आयोजित की गई।
समिति के महामंत्री एवं प्रवक्ता डॉ नरेन्द्र मेहरा एडवोकेट ने बताया की भजन संध्या की शुरुआत हरिराम महाराज द्वारा गणेश वंदना के भजन से की गई तथा हाड़ौती के प्रसिद्ध सिंगर लोकेश केवट सीसवाली द्वारा गाये गए भजन जोडी राम लखन की आ गई दर्शन कर ले केवटियां पर श्रोता झूम उठे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के निजी सचिव व कहार कीर-केवट-कश्यप-मेहरा विकास मंच के प्रदेशाध्यक्ष हरिनंद कहार ने संबोधित करते हुए कहा कि सत्संग से परमात्मा की प्राप्ति होती है और अच्छे विचार आते हैं जैसी सगंत करते हैं वेसे ही गुण आते हैं। कार्यक्रम में सम्मेलन अध्यक्ष सायरलाल कीर व संयोजक किशन लाल कहार, कीर समाज के प्रदेश संरक्षक मोतीलाल मेहरा चेयरमैन सहित हजारों समाजबंधु मोजूद थे।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel