Ajay AryaAjay Arya 25-Jun-2026
(100 View)

मोहर्रम के ताजिए कल निकलेंगे, शहीदों की शहादत में शहादतनामा एवं मर्सिया पढ़े गए

मोहर्रम के ताजिए कल निकलेंगे, शहीदों की शहादत में शहादतनामा एवं मर्सिया पढ़े गए

देवली में मोहर्रम के अवसर पर शहीदों की शहादत में शहादतनामा एवं मर्सिया पढ़े गए तथा हाई दोष खेला गया। ताजिए शुक्रवार को निकाले जाएंगे।
समाज के मो. इदरीश व हारून अंसारी ने बताया कि क़त्ल की रात को ताजियों को नगर भ्रमण पर निकला गया। जिसमें भिश्ती मोहल्ला, कुरैशी समाज का ताजिया, एजेंसी मोहल्ला के ताजियों ने शिरकत की। शाही जामा मस्जिद भिश्ती मोहल्ला में हुसैनी लंगर कमेटी द्वारा लंगर का आयोजन किया गया, कुरैशी समाज ने भी लंगर तबर्रूक बांटा। एजेंसी मोहल्ला में ताजिया कमेटी द्वारा लंगर भोज कराया गया। शाही जामा मस्जिद के शाही इमाम अमन शाकिब रज़ा द्वारा हज़रत मुहम्मद (स.) के प्यारे नवासे इमामे हुसैन की शहादत विलादत पर रोशनी डालते हुए कहा कि यह पर्व हमें हक़, इंसाफपसंदी, कुर्बानी, शहादत की याद दिलाता है। हमें भी हज़रत इमाम हुसैन की तरह हक, इंसाफ पर डटे रहना चाहिए। चाहे न्याय और सच्चाई की राह में शहादत ही क्यों ना देनी पड़े।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel