Ajay AryaAjay Arya 26-Jun-2026
(113 View)

मुस्लिम समाज ने हज़रत मुहम्मद के नवासे इमाम हुसैन की शहादत की याद में ताज़िए निकाले

मुस्लिम समाज ने हज़रत मुहम्मद के नवासे इमाम हुसैन की शहादत की याद में ताज़िए निकाले

देवली शहर सहित पूरे उपखंड में हज़रत मुहम्मद (स.) के नवासे शहीद इमाम हुसैन की शहादत की याद में शुक्रवार को ताज़िए निकाले गए। 
समाज के प्रवक्ता मोहम्मद इदरीश एवं हारुन अंसारी ने बताया कि एजेंसी एरिया से कुरैशी मोहल्ला,जामा मस्जिद स्थित भिश्ती मोहल्ला बंगाली कॉलोनी प्रताप कॉलोनी, आदि इलाकों से ताज़िए निकाले गए, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए छतरी चौराहे पर पहुंचे वहां सभी ताजियों का मिलन हुआ। इस दौरान नव जवानों ने हैरत अंग़ैज़ करतब दिखाए और हाई दोस खेला। छतरी पर विभिन्न अखाड़े बाजों, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह, पुलिस उपाधीक्षक हेमराज, थानाप्रभारी दौलतराम समेत मोअजीज़ लोगों की दस्तारबंदी सदर द्वारा की गई। शाही ज़ामा मस्जिद के इमाम ने शहीद इमाम हुसैन की जीवनी पर रोशनी डाली। उन्होंने बताया कि इंसान को कभी भी ज़ालिम के सामने नहीं झुकना चाहिए। चाहे बलिदान ही क्यों ना देना पड़े। शाम को मगरीब की नमाज़ के साथ ही ऊंचा स्थित कर्बला शरीफ़ में ताजियों को ठंडा किया गया। मुस्लिम युवाओं ने शहर में कई स्थानों पर छबील लगाकर राहगीरों को ठंडा मीठा शरबत पिलाया। 
समाचार से संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए यूट्यूब लिंक पर क्लिक कीजिए 👇



Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel