देवली उपखण्ड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय कहारों का झोपड़ा में छात्रों के स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने के लिए राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मालेडा के चिकित्सा अधिकारी रमेश चन्द्र मीणा के सानिध्य में विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा अधिकारी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया। उन्होंने बच्चों को दैनिक जीवन में साफ-सफाई रखने, शुद्ध पेयजल का उपयोग करने, पौष्टिक आहार लेने और मौसमी बीमारियों से बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार से समझाया। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से हाथ धोने और व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया ताकि वे बीमारियों से दूर रहकर अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर सकें। इस अवसर पर विद्यालय का स्टाफ, ग्रामीण और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
स्कूल में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित











