Ajay AryaAjay Arya 14-Aug-2026
(165 View)

स्वतंत्रता दिवस के ब्लॉक स्तरीय समारोह में एसडीएम करेगी ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस के ब्लॉक स्तरीय समारोह में एसडीएम करेगी ध्वजारोहण

देवली में स्वतंत्रता दिवस का ब्लॉक स्तरीय समारोह अटल उद्यान में आयोजित किया जाएगा। समारोह में उपखण्ड की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।
प्रातः 9 बजे आयोजित होने वाले समारोह में ध्वजारोहण उपखंड अधिकारी रूबी अंसार द्वारा किया जाएगा। तत्पश्चात स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा मार्च पास्ट एवं सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। समारोह को उपखंड अधिकारी द्वारा संबोधित किया जाएगा। समारोह में विभिन्न क्षैत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मान तथा प्रशस्ति पत्र वितरित किए जायेंगे।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel