देवली में इनर व्हील क्लब के तत्वावधान में जहाजपुर रोड़ स्थित निजी हॉस्पिटल में निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया।
क्लब अध्यक्ष वर्षा मंगल ने बताया कि कैंप में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों के स्वास्थ्य जांच कर उचित परामर्श दिया गया। उन्होंने बताया कि क्लब की इस सेवा भावी प्रेरणा को देखते हुए हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने इस एक दिवसीय कैंप को आठ दिवसीय घोषित कर दिया, जिससे अब हॉस्पिटल में आठ दिन तक डॉक्टरों द्वारा निःशुल्क परामर्श प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने कैंप का लाभ उठाया। जरूरतमंद मरीजों की जांच कर उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। क्लब सदस्यों ने कैंप की व्यवस्थाओं में सहयोग किया।
इनर व्हील क्लब द्वारा लगाए गए निःशुल्क मेडिकल कैंप का आमजन ने उठाया लाभ










