देवली उपखंड के पनवाड़ ग्राम में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
ग्राम पंचायत पनवाड़ के प्रशासक सत्यनारायण माली ने बताया कि यह यात्रा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से भारत माता और वंदे मातरम के जय घोष के साथ शुरू हुई। इसमें राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर, बालिका स्कूल तथा प्रिया पब्लिक स्कूल के सैकड़ों छात्र-छात्राएं और शिक्षक शामिल हुए। यात्रा के दौरान कई जगह पुष्प वर्षा हुई और पानी की व्यवस्था भी की गई। छात्रों ने तिरंगा यात्रा के माध्यम से भाईचारे, एकता और अखंडता का संदेश देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद कर यह संदेश आमजन तक पहुंचाया। इस दौरान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रिंसिपल सुशीला मीणा, गजराज सिंह, राजकुमार खटीक, बाबूलाल गुर्जर, मनीषा अग्रवाल, महावीर प्रसाद माली, संपत सिंह नरूका, पानमल खटीक, महावीर आर, शैलेंद्र सिंह और कैलाश वर्मा सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा यात्रा










