देवली उपखण्ड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सांवतगढ़ में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया गया।
व्याख्याता संजय सोयल ने बताया कि अभियान के तहत ग्राम पंचायत सांवतगढ़ के प्रशासक सुनिल कुमार मीणा एवं पीईईओ हंसराज सिंह मीणा द्वारा विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक रामावतार वैष्णव, वरिष्ठ सहायक रामफूल मीणा, कनिष्ठ सहायक ऋषभ अगवाल पंचायत शिक्षक राजेन्द्र सिंह मीणा, जयसिंह मीणा, सोहन सिंह मीणा एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण










