अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, सखी सहेली शाखा द्वारा देवली में पहली बार महिलाओं, बालिकाओं एवं बच्चों के लिए बैडमिंटन एवं शतरंज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
अध्यक्ष कमलेश मूंदड़ा ने बताया कि बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन 16 अगस्त, रविवार को सुबह 9:30 बजे इनडोर स्टेडियम गौरव पथ पर किया जाएगा। वहीं शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन 23 अगस्त को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाना तथा उन्हें अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए एक उचित मंच प्रदान करना है। शाखा अध्यक्ष ने अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपनी प्रतिभा को मंच देने तथा इस पहल को सफल बनाने का आह्वान किया है।
बैडमिंटन एवं शतरंज प्रतियोगिताओं का आयोजन 16 व 23 अगस्त को











