देवली शहर एवं उपखंड क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया।
शहर के अटल उद्यान में आयोजित उपखण्ड स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण उपखंड अधिकारी रूबी अंसार ने किया। एसडीएम ने स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा आयोजित परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। समारोह को तहसीलदार ने संबोधित किया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली करीब 6 दर्जन प्रतिभाओं को सम्मान तथा प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए।
भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल द्वारा स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। अध्यक्ष अंकित जैन डाबर ने कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए नगर पालिका चुनाव में भाजपा की जीत के लिए जुट जाने का आग्रह किया।
श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में मुनि 108 वैराग्य सागर महाराज एवं मुनि 108 सुप्रभ सागर महाराज के सानिध्य में स्वतंत्र दिवस का पर्व मनाया गया।
पीएमसी केंद्रीय विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण सीआईएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट एस.के. पचार ने किया।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डाबर कला में ध्वजारोहण प्रधानाचार्य चंद्रपाल सिंह शक्तावत ने किया।
माँ बिजासन गौशाला कुंचलवाड़ा कला के गोसेवकों को जहाजपुर कोटड़ी विधायक गोपीचंद मीणा द्वारा सम्मानित किया गया।
स्वतंत्रता दिवस के उपखंड स्तरीय समारोह का पूरा वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए यूट्यूब लिंक पर क्लिक कीजिए 👇
स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया, एसडीएम ने किया ध्वजारोहण, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान










