Ajay AryaAjay Arya 20-Aug-2026
(116 View)

श्रावण अष्टमी को हिंगलाज माताजी के भरा मेला, श्रद्धालुओं ने अर्पित की ध्वजा

श्रावण अष्टमी को हिंगलाज माताजी के भरा मेला, श्रद्धालुओं ने अर्पित की ध्वजा

देवली उपखंड के चांदली ग्राम स्थित मां हिंगलाज के गुरुवार को श्रावण अष्टमी के मोके पर मेला लगा, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रावण अष्टमी को आसपास के क्षेत्र से एक दर्जन से अधिक पैदल यात्रा और गणिती गांव से रामधुनी मंडल माताजी के जयकारों के साथ पहुंचे जहां पर यात्रियों ने ध्वजा चढ़ाकर पंकज प्रसादी पाई। समिति के अध्यक्ष रूपलाल गुर्जर ने बताया कि माताजी के हर अष्टमी को मेला भराया जाता है जिसमें आसपास के क्षेत्र देवली, दूनी, जहाजपुर, केकड़ी, बूंदी, भीलवाड़ा, बूंदी का गोठड़ा, नैनवा आदि से सैकड़ो यात्री माताजी के आते हैं और मन्नत मांगते हैं। अध्यक्ष ने बताया कि माताजी आंखों की रोशनी देने के लिए विख्यात है। 
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel