Ajay AryaAjay Arya 15-Nov-2026
(192 View)

ऊंचा सरपंच ललिता देवी का रेगर महासभा ने किया स्वागत

ऊंचा सरपंच ललिता देवी का रेगर महासभा ने किया स्वागत

देवली के रेगर छात्रावास परिसर में आयोजित समारोह में ऊंचा सरपंच ललिता देवी का माला पहनाकर व शाॅल ओढ़ाकर  अभिनंदन किया गया। 
कार्यक्रम में समाजसेवी धर्मेंद्र वर्मा, अजमेर जिलाध्यक्ष गुदड़मल जगरवाल, भीलवाड़ा जिला अध्यक्ष डालचंद बदलोटिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी महावीर कांसोटिया आदि का भी माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित सरपंच ने कहा कि वे ग्राम पंचायत के विकास के साथ-साथ समाज में व्याप्त कुरूतियों को दूर कर समाज विकास के लिए भी प्रयास करेगी। इस दौरान समाजसेवी धर्मेंद्र वर्मा, सूबेदार यादव राय बदलोटिया, बद्रीलाल कांसोटिया आदि ने भी विचार व्यक्त किये।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel