Ajay AryaAjay Arya 15-Nov-2026
(149 View)

जनसेवा समिति द्वारा आयोजित शिविर में 41 रोगियों की जांच कर 10 को किया लैंस प्रत्यारोपण के लिए चयनित

जनसेवा समिति द्वारा आयोजित शिविर में 41 रोगियों की जांच कर 10 को किया लैंस प्रत्यारोपण के लिए चयनित

देवली में जनसेवा समिति एवं आई रिसर्च सेंटर सोसाइटी द्वारा जिला अंधता निवारण समिति जयपुर के सहयोग से रविवार को निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण नेत्र शिविर का आयोजन किया गया।
समिति अध्यक्ष कानसिंह राणावत ने बताया कि तहसील परिसर स्थित पेंशनर भवन में आयोजित शिविर में नैत्र विशेषज्ञ डा. ज्योति पचार व टेक्निशियन रमाकांत के सहयोग से 41 रोगियों की जांच की गई। शिविर में 10 रोगियों को लैंस प्रत्यारोपण के लिए चयनित किया गया। चयनित रोगियों का जयपुर ले जाकर सहाय हॉस्पिटल में निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। अध्यक्ष ने बताया कि रोगियों को जयपुर ले जाने तथा वापस लाने, चश्मा, भोजन एवं रहने की व्यवस्था निशुल्क रहेगी। शिविर संयोजक कन्हैयालाल लुनिवाल ने बताया कि रोगियों का फॉलो अप शिविर ऑपरेशन से 1 महीने बाद किया जाएगा, जिसमें आंखों की चेकिंग कर पट्टी खोलकर आवश्यक निर्देश और दवाइयां डाली जाएगी। शिविर में महावीर कुमार जैन, सत्यनारायण गोयल, शिवाजीराम प्रतिहार, राजेंद्र कुमार शर्मा, भंवर लाल नायक, सुरेंद्र सिंह आदि ने सेवाएं दी।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel