मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली में ब्लॉक स्तरीय स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया गया। सीबीईओ ने मतदाता जागरूकता शपथ दिलाकर विद्यार्थियों को मतदान के प्रति जागरूक किया।
स्वीप प्रभारी रिंकू पंचोली ने बताया कि विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला (स्वीप) बनाने के साथ ही फूलों की रंगोली, कलर वाली रंगोली, कैंडल रंगोली, मतदाता जागरूकता शपथ, पोस्टर प्रदर्शनी, स्लोगन प्रतियोगिता, वाद विवाद, व्याख्यान, निबंध, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया। सीबीईओ ने एक पेड़ लोकतंत्र के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। एनएसएस के स्वयंसेवकों एवं स्काउट गाइड के विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली विद्यालय से प्रारंभ होकर नगर पालिका पहुंची जहां अधिशासी अधिकारी ने मतदाता शपथ दिलाई। इस अवसर पर समस्त पीएम श्री विद्यालय स्टाफ ,स्काउट गाइड प्रभारी द्वारका प्रसाद, मुकेश आदि उपस्थित रहे।
विद्यार्थियों ने रैली निकाल कर दिया मतदान का संदेश










