उप तहसील नासिरदा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मालेडा की ढाणी भगवान पुरा में बीस दिन से हर घर नल योजना में पानी नहीं आ रहा है जिससे ग्रामीण परेशान है।
ग्रामीण महादेव, राम प्रसाद, श्रवण, घनराज, सुगन चंद कुमावत, गिरिराज गुजर, शैतान मीना, हेमराज मीणा ने बताया कि जलदाय विभाग के अधिकारियों को अवगत कराने पर संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा है। लाइन के जोइंट प्रेशर से खुल जाते हैं, मजबूरन जनता को दूषित पानी पीना पड़ रहा है। जलदाय विभाग द्वारा नियमित निगरानी नहीं करने से जनता परेशान हैं।
हर घर नल योजना का समुचित लाभ नहीं मिलने से ग्रामीण परेशान










