Ajay AryaAjay Arya 21-Aug-2026
(140 View)

स्काउट गाइड राज्य पुरुस्कार प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

स्काउट गाइड राज्य पुरुस्कार प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

देवली में स्काउट गाइड स्थानीय संघ के तत्वाधान में राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण एवं तृतीय सोपान शिविर का शुभारंभ किया गया।
शिविर संचालक द्वारक प्रसाद प्रजापत ने बताया कि शिविर में ब्लॉक के 108 संभागी भाग जिसमें स्काउट गाइड 90 एवं 18 रेंजर भाग ले रहे हैं। शिविर में  7 दक्ष प्रशिक्ष भाग ले रहे है। शिविर का उद्घाटन अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी चंद्र प्रकाश माहेश्वरी एवं गाइड प्रभारी कमिश्नर वसुधा शर्मा ने ध्वजारोहन कर किया। शिविर के प्रथम दिवस में टोली गठन, आवास, स्काउट गाइड आंदोलन की जानकारी प्रदान की गई। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अर्जुन लाल बुनकर के मार्ग दर्शन में नगर पालिका क्षेत्र में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम रखा गया जिसमें मानव श्रृंखला बनाकर अधिक से अधिक मतदान के लिया प्रेरित किया। इस अवसर पर खेमराज मीणा, मुकेश प्रजापति, बद्री लाल कहार, ज्योति सांसी, लाड बाई शर्मा, पवन सेन, कमलेश नागवंश, गणपत सिंह आदि ने  मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में सहयोग किया एवं भाग लिया।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel