Ajay AryaAjay Arya 05-Sep-2026
(826 View)

नगर पालिका देवली : 35 वार्डों के लिए मतदान केंद्र तय, 23811 मतदाता करेंगे मतदान

नगर पालिका देवली : 35 वार्डों के लिए मतदान केंद्र तय, 23811 मतदाता करेंगे मतदान

देवली में नगर पालिका चुनाव को लेकर प्रशासन ने मतदान केंद्रों का विवरण जारी कर दिया है। जारी सूची के अनुसार 35 वार्डों के लिए 35 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 23811 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी सूची के अनुसार वार्ड 1 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवलीगाँव कमरा नं. 7, वार्ड 2 कमरा नं. 13, वार्ड 3 कमरा नं. 20, वार्ड 4 भीमराव अंबेडकर उच्च माध्यमिक विद्यालय नेकचाल रोड कमरा नं. 2, वार्ड 5 राजकीय प्राथमिक विद्यालय प्रदीप नगर कमरा नं. 1, वार्ड 6 भीमराव अंबेडकर उच्च माध्यमिक विद्यालय नेकचाल रोड कमरा नं. 3, वार्ड 7 सामुदायिक भवन नेकचाल रोड, वार्ड 8 सामुदायिक भवन रामदेव मंदिर के पास, वार्ड 9 कार्यालय कृषि उपज मंडी समिति (पुराना भवन)  कमरा नं. 2, वार्ड 10 संस्कार आईटीआई कीर मोहल्ला कमरा नं. 101, वार्ड 11 जैन सेवा सदन रामद्वारा के पास गणेश रोड, वार्ड 12 महर्षि गौतम आश्रम घोसी मोहल्ला, वार्ड 13 श्री अग्रसेन शिक्षा सदन उच्च माध्यमिक विद्यालय कमरा नं. 4 वार्ड 14 कार्यालय कृषि उपज मंडी समिति (पुराना भवन) सभागार, वार्ड 15 शहीद सोहन लाल वर्मा राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय कमरा नं. 2, वार्ड 16 कमरा नं. 4, वार्ड 17 कमरा नं. 5, वार्ड 18 अजीम प्रेमजी फाउंडेशन हॉल, वार्ड 19 रा.बा.उ.मा.वि गांधी पार्क के पास कमरा नं. 1, वार्ड 20 कमरा नं. 7, वार्ड 21 कमरा नं. 9, वार्ड 22 महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय कमरा नं. 12, वार्ड 23 कमरा नं. 19, वार्ड 24 कमरा नं. 23, वार्ड 25 सामुदायिक भवन (हॉल) पटेल नगर, वार्ड 26 पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कमरा नं. 1, वार्ड 27 सामुदायिक भवन हॉल 1 नेवर बाग, वार्ड 28 पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कमरा नं. 10, वार्ड 29 सामुदायिक भवन हॉल 2 नेवर बाग, वार्ड 30 पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कमरा नं. 16, वार्ड 31 आदर्श इंडियन पब्लिक स्कूल, वार्ड 32 राजकीय प्राथमिक विद्यालय माधोसिंहपुरा (दौलता) कमरा नं. 2, वार्ड 33 राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय अम्बापुरा कमरा नं. 1, वार्ड 34 राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय इन्द्रपुरा कमरा नं. 2, वार्ड 35 महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय देवलीगाँव (पुराना भवन) कमरा नं. 1 में है। सबसे अधिक 1139 मतदाता वार्ड 34 इन्द्रपुरा में हैं, जबकि सबसे कम 296 मतदाता वार्ड 31 में हैं। प्रशासन ने सभी केंद्रों पर सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं के इंतजाम शुरू कर दिए हैं।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel