आयुष्मान आरोग्य मंदिर मालेड़ा ने अक्टूबर 2022 से लगातार सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कड़ी मेहनत, लगन, समर्पण और निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के अंतर्गत क्वालिटी सर्टिफिकेशन प्राप्त कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जिले में हासिल की है।
सर्टिफाइड होने के बाद संस्थान को आर्थिक प्रोत्साहन, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान जैसे लाभ मिलेंगे मालेड़ा को 93.84 प्रतिशत स्कोर दर्ज किया है।एनक्यूएएस प्रमाणित सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों को उनके अच्छे कार्य के लिए वित्तीय प्रोत्साहन देने का प्रावधान है। डॉ मनीष लोदी खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी देवली, रणजीत सिंह ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर ने कहा कि यह सफलता सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास, उत्कृष्ट टीमवर्क, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति प्रतिबद्धता तथा आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने के संकल्प का परिणाम है।
आयुष्मान आरोग्य मंदिर मालेड़ा एनक्यूएएस सर्टिफाइड










