राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देवली नगर द्वारा रविवार 25 अक्टूबर को भव्य पथ संचलन का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर संघ के पदाधिकारियों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पथ संचलन का एकत्रीकरण रविवार सुबह 9 बजे टीन शेड, अटल उद्यान गौरव पथ पर होगा। वहां से घोष की धुन पर अनुशासित रूप से स्वयंसेवक नगर भ्रमण पर निकलेंगे। पथ संचलन टीन शेड से प्रारंभ होकर जहाजपुर चुंगी नाका, पटवा बाजार, छतरी चौराहा, गणेश रोड, खटीक मोहल्ला, आनंद चौक, ममता सर्किल होते हुए छतरी चौराहा, बस स्टैंड, पेट्रोल पंप, शीतला माता मंदिर एजेंसी एरिया और गौरव पथ होते हुए पुनः अटल उद्यान पहुंचकर संपन्न होगा। नगर कार्यवाह ने सभी स्वयंसेवकों से गणवेश में समय पर पहुंचने तथा नगरवासियों से पथ संचलन का पुष्प वर्षा कर स्वागत करने का आह्वान किया है।
देवली में रविवार को निकलेगा संघ का पथ संचलन, घोष की थाप पर कदम ताल मिलाएंगे स्वयंसेवक










