देवली के उच्च प्राथमिक मदरसा मॉर्डन एजेंसी एरिया में शिक्षकों द्वारा हरियालों राजस्थान मिशन के तहत अंसारी कोलोनी स्थित माताजी के मंदिर में वृक्षारोपण किया गया।
अध्यापिका रुखसाना मिर्ज़ा ने बताया कि हर धर्म में वृक्षों को महत्व दिया गया है। लिहाज़ा हमें अधिकाधिक पेड़ लगाने चाहिए। इस दौरान मदरसा के प्रधाना अध्यापक राधेश्याम धाकड़, रुखसाना मिर्ज़ा, शाइस्ता जहां, ज़ाकिर हुसैन, रफ़ीक मोहम्मद मंसूरी सहित मदरसे के बच्चे मौजूद रहे।
एक पेड़ लोकतंत्र के नाम, मदरसा शिक्षकों ने किया वृक्षारोपण










