Ajay AryaAjay Arya 12-Sep-2026
(608 View)

स्कूल में हुआ किशोरी मेले का आयोजन    

स्कूल में हुआ किशोरी मेले का आयोजन    

देवली उपखंड के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में शनिवार को प्रधानाचार्य कैलाश वर्मा के निर्देशन में किशोरी बालिका उत्सव का आयोजन हुआ। आयोजन प्रभारी संतरा बाई बैरवा ने बताया कि किशोरी मेले में प्रारंभिक एवं माध्यमिक वर्ग में पढ़ने वाली छात्राओं के दो जोन बनाकर विभिन्न सामाजिक, वैज्ञानिक नवाचारी चार्ट,गेम,पजल मॉडल विभिन्न विषय आधारित पहेलियां आदि की स्टॉल्स लगाई गई। स्टाल्स पर छात्राओं ने प्रश्नोतरी के माध्यम से अंक प्रदान किये तथा निर्णायक ने स्टालों का अवलोकन कर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान की घोषणा की तथा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम में रिकॉर्डिंग डांस पर छात्र-छात्राओं ने खूब आनंद लिया। 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel